अराजक तत्वो ने अंबेडकर की मूर्ति तोडी,तनाव

बलिया के भागीपुर गाव की घटना

रिपोर्ट:- अमित कुमार 

बलिया। जिले के मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव में बीती रात किसी पहर अराजक तत्वों ने गाँव में लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी, जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया।
सुबह जब ग्रामीणों ने देखा की मूर्ति गिरी पड़ी हुई है इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची मनियर पुलिस ने आनन - फानन में   उस स्थान पर पुन :दूसरी मूर्ति लगवाई।
सूत्रों के मुताबिक भागीपुर  गांव से पश्चिम व उतरी छोर पर रोड के किनारे डा० भीम राव अम्बेडकर की मुर्ती स्थापित थी। इसी बीच गुरूवार की रात

अराजक तत्वों ने सामने से गिराकर मूर्ती को तोड़ दिया। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब गिरी टूटी हुई मूर्ति को देखा।यह बात जंगल मे आग की तरह फैल गयी ।गांव मे तनाव की स्थिती उत्पन्न हो गयी ।इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी ‌।मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझ - बूझ का परीचय देते हुए समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत किया व तत्काल दुसरी मुर्ती को उसी जगह पर  लगवाया।
बहरहाल टूटी मुर्ती को ससम्मान सरजू नदी मे विसर्जन कराया गया । बताया जाता है कि अराजक तत्वों ने यह तीसरी बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।इस मौके पर पुलिस बल के साथ भीम आर्मी के जिलाधयक्ष श्याम बाबू ,ग्राम प्रधान राम अवध यादव , पूर्व प्रधान मुन्ना राम  ,सुदर्शन राम , लक्ष्मण राजभर, राम देव राजभर सहित आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ