सीतापुर : गन्ना लदे ट्रक के चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत

एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचे

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
सीतापुर।जिले के रामकोट में  स्थित सिंघानिया स्कूल के सामने नेशनल हाईवे पर एक  गन्ने से लदे ट्रक के चपेट में आकर एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई।इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना के चलते
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे हाइवे पर जाम लग गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुँचे एसडीएम व सीओ ने पुलिस पुलिस की मदद से लोगों को समझा-बुझा कर बड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।बताते हैं कि, शाहजहांपुर जिले के अजीजपुर निवासी रौनक सिंह का पांच वर्षीय पुत्र पवन सिंह अपने ननिहाल रामकोट थाना क्षेत्र के सत्यम नगर कॉलोनी (नईबस्ती खूबपुर) निवासी मलखान सिंह के यहां आया था। सोमवार को वह खेलने के दौरान हाईवे पर आ गया। इसी दौरान नेशनल नेशनल हाईवे पर आ गया कि, सिंघानिया स्कूल के सामने नेशनल हाइवे पर आ रहे गन्ना लदे अनियंत्रित  ट्रक के नीचे आ गया ,जिससे ट्रक के नीचे दबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़ फरार हो गया। दूसरी तरफ हादसे के बाद हाईवे पर दुर्घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जुटने से जाम लग गया। सूचना पाकर एसडीएम अमित भट्ट, सीओ पियूष कुमार, थानाप्रभारी  रामकोट संजीत सोनकर आदि ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा।
सी ओ ने बताया कि,बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है तथा ट्रक को कब्जे में लेकर अन्य विधिक  कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ