रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के करनैलगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगाये गये नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के 15 मरीजों का ऑपरेशन किया गया।
नेत्र परीक्षण अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति द्वारा सीएचसी में बुधवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में 75 मरीजों के नेत्रों की जांच की गयी जिनमें ऑपरेशन योग्य पाये गये 15 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। सभी मरीजों को गुरुवार की सुबह दवाइयां देकर छुट्टी दे दी गई। श्री गोस्वामी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज में प्रत्येक दिवस पर नेत्र जांच व इलाज तथा चश्मे की जांच की जाती है व मंगलवार को मोतियाबिंद के मरीजों के नेत्रों की जांच व भर्ती की जाती है इसी के साथ बुधवार को नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नेत्र रोगियों से नेत्र शिविरों का लाभ लेने की अपील की है।


0 टिप्पणियाँ