रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना परिसर में जंग खा रहे वाहनों की नीलामी आगामी 22 दिसम्बर को की जायेगी।
इस बावत जानकारी देते हुये प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि, उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में दो दिन बाद मंगलवार को यह नीलामी थाना परिसर में कराई जायेगी।जिसकी सभी तैयारी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि,अर्से में खड़े जंग खा रहे वाहनों की नीलामी में आने वाले लोगों का नामांकन उसी दिन थाने में ही कराया जायेगा तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले को इन वाहनों को सौंपा जायेगा।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, नीलाम होने वाले वाहनों में आठ मोटर साइकिल व एक ट्रक शामिल हैं।


0 टिप्पणियाँ