रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। वैसे तो बिजली विभाग अपने कारनामों के लिए पहले से ही मशहूर है। बावजूद इसके बीच-बीच में उसके द्वारा उपभोक्ताओं को हैरान और परेशान कर देने वाले मामले आने से उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह तो उठता ही है, इससे आम लोगों का खासा आर्थिक शोषण भी होता है।
ऐसा ही एक मामला जिले के वजीरगंज कस्बे से आया है जिसमें वहां के रहने वाले एक उपभोक्ता का बिल जहां नवंबर माह में मात्र 1303 रुपए आया था, वहीं दिसंबर माह में उसका बिल करीब 27 गुना बढ़कर 351 68 रुपए आने से उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बताते चलें कि कस्बे में सब्जी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले समयदीन के लड़के निक्कू ने बताया कि, बीते अगस्त माह में उसने अपना सारा बिजली का बिल जमा कर जीरो करा लिया था। उसके बाद बीते 3 माह के उपरांत नवंबर में उसका बिजली का बिल 1303 रुपए आया। जो वह किसी कारणवश जमा नहीं करवा पाया। उसने बताया बीते 24 दिसंबर को विभाग द्वारा दिए गए बिल में लगभग 27 गुना की बढ़ोतरी करते हुए 35168 रुपए का बिल थमा दिया। इतना ज्यादा बिल का रसीद देखकर उसके होश उड़ गए।
निक्कू का आरोप है कि, जब उसने इस बाबत स्थानीय कर्मचारियों व अधिकारियों से बात की तो उससे 20000 की मांग की गई। उसने बताया कि उससे कहा गया कितना रुपया देने पर उसका सारा बिल मैनेज करा दिया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ