गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के मन्नीपुर ईदगाह के पास मामूली विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया।पुलिस को सूचना पर मौके पर जब तक डायल टीम मौके पर पहुँची तब तक पीड़ित सद्भावना चौकी पहुँच गया ।बहरहाल पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है।
बताते चलें खिराभा दौलतपुर गाँव निवासी नसीबुद्दीन पुत्र सलाहुद्दीन बाइक से गोंडा की तरफ जा रहा था कि,मन्नीपुर स्थित ईदगाह के पास बनकटवा,उम्मेदजोत निवासी बादशाह पुत्र इंशा( बुढ़ऊ )तिराहे पर खड़ा था,तभी नसीबुद्दीन की बाइक उससे छू गयी,इसी के चलते दोनो में विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर बादशाह ने नसीबुद्दीन के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
बहरहाल खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज होने के बावत जानकारी नहीं मिल सकी थी।


0 टिप्पणियाँ