गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में रामनगर तरहर मार्ग पर दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दोनो बाइक सवार घायल हो गये।जिसमें एक की हालत की गंभीरता को देखते आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के जरिये जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मुगलजोत के घाटनजोत मजरे के रहनेवाले राजेश पुत्र सलगू किसी कार्य से जमुनियाबाग गया था।वापस घर लौटते समय रामनगर तरहर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास विपरीत दिशा से अपनी बाइक से आ रहे खालेपुर निवासी कुलदीप पुत्र गुरूबचन अनियंत्रित होकर एक दूसरे से भिड़ गये ।इस भिड़ंत में दोनो बाइक से उछल कर दूर जा गिरे।जिसमें राजेश को गंभीर चोटें आईं। बहरहाल स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।वहीं दूसरे बाइक सवार के सिर व हाथों पैरों में चोटें आईं।


0 टिप्पणियाँ