रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।जिला के करनैलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को धौरहरा - शाहपुर मार्ग पर दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दोनो बाइक सवार घायल हो गये।जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहाँ से दोनो बाइक सवारों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक उल्लहा पंडित पुरवा निवासी प्रदीप शर्मा 40,अपने घर से बाइक द्वारा करनैलगंज की तरफ जा रहे थे।जैसे ही वह कटरा शाहबाजपुर गाँव के मजरे रन्नूपुरवा के पास पहुँचे तभी विपरीत दिशा की ओर से अपनी बाइक से आ रहे पूरे अंगद गाँव निवासी लालचंद 21, की बाइक से अनियंत्रित होकर भिड़ गई।इस दुर्घटना में दोनो सवार बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गये।घायलों में एक प्रदीप शर्मा की गंभीर अवस्था के चलते जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं लालचंद का इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ0 सुरेश चन्द्रा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद लालचंद शर्मा की भी हालत की गम्भीरता देखते हुये उसे भी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ