शारीरिक व मानसिक विकास के लिये जरूरी है खेल

अदम गोंडवी मैदान पर बल्ला चलाकर टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा। प्रथम स्वर्गीय पंडित दीप नारायण पांडे एडवोकेट भूतपूर्व विधायक मेमोरियल टी-10 कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अदम गोंडवी खेल मैदान में  मुख्य अतिथि  के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी , विजय कृष्ण पांडेय द्वारा संपन्न हुआ। आयोजक एडवोकेट विवेक पांडेय के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर तक चलेगी।उद्घाटन समारोह के अवसर पर खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है । उन्होंने कहा कि संसाधनों के सही इस्तेमाल से हमे अपने उद्देश्य की प्राप्ति होती है । जीतना हारना महत्वपूर्ण नही है महत्पूर्ण यह है कि हम खेल को खेल भावना से आपसी दूरियों को मिटा कर खेले ,बेहतर प्रदर्शन करने वाला विजयी होगा। क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंटेटर के रूप में  कमाल अहमद, अब्दुल राकिब, एवं अंपायर राशिद हुसैन, व प्रवीण श्रीवास्तव अपना योगदान दे रहे है ।
समारोह में प्रमुख रूप से युवा नेता मनोज चौबे,सतीश पांडेय,राशिद अहमद चाँद, बृजकिशोर तिवारी,प्रदीप पांडेय, अंशू तिवारी,मोनू लारा,कमाल अब्बास,गुड्डू चौबे,अजय पांडेय,विनय,रईश वारसी,आदि का सराहनीय योगदान रहा। आयोजक विवेक पांडेय अडवोकेट ने बताया कि यह टूर्नामेंट 25 दिसंबर तक चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ