6 वर्षीय बालिका घर से गायब,इलाके में हड़कंप

गाँव में भारी पुलिस बल तैनात, मौके पर पहुँचे एएसपी ने लोगों से की पूछताछ

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोंडा। जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोगी वीर गांव की रहने वाली एक 6 वर्षीय बालिका को किसी अज्ञात द्वारा उसके घर से परिजनों की गैर मौजूदगी में गायब कर लिया गया।घटना की सूचना पर नगर कोतवाल आलोक राव समेत अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार मौके पर पहुँचे व अगवा बालिका के परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी ली।
माँ की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है,वहीं गाँव में भारी पुलिस बल तैनात है।
बताते चलें कि,नगर कोतवाली क्षेत्र के बभनी कानूनगो के जोगीबीर गाँव निवासी दलित महिला सुनीता प्रजापति पत्नी स्व:नाथूराम प्रजापति ने नगर कोतवाली पुलिस को अपने दिये हुये तहरीर में बताया कि,बीते 4 जनवरी को वह अपनी 6 वर्षीय पुत्री काजल को घर पर अकेला छोड़ कर किसी कार्य हेतु बाहर गयी थी।वापस करीब एक बजे जब वह घर पहुँची तो काजल उसे घर पर नहीं मिली।उसने उसे आसपास व रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहाँ ढूंढ़ा पर वह उसे कहीं नहीं मिली।बहरहाल 
इस घटना से बालिका की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।
क्या कहते हैं एएसपी 
इस बावत जब अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार से जानकारी चाही गई तो,उन्होंने बताया कि,इस संबंध में नगर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा पुलिस की बारह टीमें बालिका के खोजबीन में लगीं हैं। वह खुद मौके पर लगभग चार घंटे रहे तथा उनके द्वारा  पुलिस कर्मियों को घटना के खुलासे के बावत निर्देशित किया।उन्होंने बताया जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा। आरोपी चाहे जो हो अतिसीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ