खाकी हुई शर्मशार, महिला सिपाही का सिपाही पर रेप का आरोप

कमरा दिखाने के बहाने आरोपी ने बुलाया था पीड़िता को
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले में खाकी फिर शर्मसार हो गई,कमरा दिखाने के बहाने ले गये पुरूष सिपाही ने महिला सिपाही से जबरन रेप कर डाला ,व शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी।पीड़ित महिला सिपाही ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।पर अब तक आरोपी सिपाही  के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो सकी है।
पुलिस लाइन में तैनात बरेली की रहने वाली 2019 बैच की पीड़ित महिला सिपाही   के मुताबिक 10 जनवरी की रात्रि लाइन में ही तैनात एक 2018 बैच के सिपाही ने उसको रूम दिखाने के बहाने बुलाया था। जब वह वहाँ पहुँची तो आरोपी सिपाही ने जबरन उसे अपने कमरे में खींच ले गये तथा उसके साथ उसका मुंह दबाकर रेप की घटना को अंजाम दिया।रेप करने के बाद पीड़िता को कहीं शिकायत न करने की हिदायत के साथ जान से मार डालने की धमकी दी।अपने साथ हुई इस घटना से आहत पीड़ित महिला सिपाही ने इस की सूचना अपने घर वालों को दी व इसकी शिकायत एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों से की।
पीड़िता के मुताबिक एसपी द्वारा आश्वासन तो दिया गया पर अब तक आरोपी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी।इस बावत जब पुलिस अधीक्षक से जानकारी का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक
बहरहाल जब एएसपी महेन्द्र कुमार से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने अलग ही कहानी बयां की ।उन्होंने बताया कि,दोनों आपस में पूर्व से परिचित हैं तथा उनके प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। हालांकि आरोप गंभीर है, इसकी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ