छपिया,(गोण्डा)।जिले के गौराचौकी मसकनवा मुख्य मार्ग पर पिकअप व मोटर साइकिल की भिड़ंत में एक चालीस वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।छपिया एसओ संजय तोमर के मुताबिक रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर भोपतपुर बाजार स्थित तेजपुर गेट के पास बाइक से मस्कनवा की तरफ आ रहे मैदाहा तेजपुर निवासी अशोक वर्मा पुत्र राममिलन(40) व अतुल चतुर्वेदी पुत्र राजेन्द्र(24) की गौराचौकी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित से भिड़ंत हो गई।जिसमें अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया था।जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बहरहाल दोनो के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा पुलिस अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
0 टिप्पणियाँ