गोण्डा। जिले के वजीरगंज में अनुभुला गाँव स्थित हिंदू युवा वाहिनी की सौजन्य से निराश्रित गो आश्रय में संकल्प बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदा कांत पाण्डेय रहे।उन्होंने गो आश्रय की गायों को गुड़ व चारा खिलाकर कार्यक्रम का आरंभ किया तथा कहा गो सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इस कार्यक्रम में कटरा कुटी धाम के महंत चिन्मयानंद ने गौ सेवा के महत्व को बताते हुए कहा कि, इनमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है तथा हिंदू धर्म में इन्हें मां का स्थान दिया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित एडीओ पंचायत सतीश तिवारी ने गो आश्रय पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पशु चिकित्सक राम सागर मिश्रा ने गो पालन एवं उसके महत्व वा रखरखाव के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। आयोजन में विनोद मिश्र, संदीप सोनी, रजनीश मिश्र ,आशीष जायसवाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ