रेप के आरोपी पुलिस कर्मी पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। महिला सिपाही के आरोप पर सिपाही के विरुद्ध स्थानीय महिला थाने में सुसंगत धाराओं में  मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है।
बताते चलें कि,बीते बुधवार को पुलिस लाइन में तैनात बरेली की रहने वाली 2019 बैच की महिला सिपाही द्वारा   10 जनवरी की रात्रि लाइन में ही तैनात एक 2018 बैच के सिपाही ने उसको रूम दिखाने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन रेप करने व शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।जिसको मीडिया में खबरें चलने पर पुलिस द्वारा आरोपी सिपाही के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई न करने होने की खबर का खण्डन कर दिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ