रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा।पीड़ितों को न्याय देकर उनके साथ आये बच्चों को चाॅकलेट व टाॅफी देकर जहाँ जिले के एएसपी शिवराज पीड़ितों का दर्द कम करते हैं, वहीं आने वाले भविष्य के मस्तिष्क में पुलिस के लिये बेहतर छवि के निर्माण करने हेतु गंभीर प्रयास करते दीख रहे हैं।अपर पुलिस अधीक्षक के इस अलग व प्रभावी व्यक्तित्व के कायल हो रहे हैं जनपद के लोग।
अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनपद के दूर दराज के इलाकों से आने वाले फरियादियों की शिकायतों को जहाँ गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारण करने का प्रयास करते दिखते हैं। इसी के साथ फरियादियों के साथ आने वाले नन्हे-मुन्हे बच्चों को अपने पास से चाॅकलेट की टाफियाँ देकर उन्हें दुलारते -पुचकारते हैं इसी के साथ अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कोताही न बरतते हुये उन्हें कड़े संदेश भी दे रहे हैं ।उनके इस कार्य से उनके पास आने वाले फरियादी संतुष्ट होकर पुलिस के प्रति सम्मान का भाव लेकर वहाँ से वापस लौटते हैं।
एएसपी अपने इस कार्य से जिले में जहाँ बेहतर पुलिसिंग को अंजाम दे रहे हैं,वहीं जनपद की पुलिस का आदर्श रूप भी प्रस्तुत कर रहे हैं।
बताते चलें एएसपी शिवराज इससे पूर्व जनपद सुल्तानपुर व अंबेडकर नगर में क्षेत्राधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत रहे जहाँ उन्होंने ने एक आदर्श पुलिसिंग बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वह जनपद में भी इसी तरह की पुलिसिंग हेतु प्रयास करने में लगे हुये हैं,जिससे कि,गोण्डा की पुलिस का यहाँ के लोगों के दिलों में सम्मान पैदा हो सके।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस कर्मियों को अपने कानून व जिम्मेदारी के अलावा बेहतर इंसान के रूप में भी आम लोगों के बीच अपने छवि का निर्माण करना चाहिये,जिससे जनता अपनी बात व भावनायें बेझिझक कह व व्यक्त कर सके।इससे आदर्श पुलिसिंग का निर्माण हो सकेगा।


0 टिप्पणियाँ