गोण्डा।जिले के करनैलगंज स्थित गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर शिवपूजन भण्डार के निकट रोडवेज बस और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई,जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टरों द्वारा तुरन्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।गोंडा के नबीगंज निवासी सरफराज सईद जो पेशे से चिकित्सक बताए जा रहे हैं। जो गोंडा से करनैलगंज की तरफ आ रहे थे। इसी बीच गोंडा की तरफ जा रही चारबाग डिपो की बस से टक्कर लग जाने से बाइक सवार सरफराज सईद की बाइक रोडवेज बस के नीचे आ गयी और बाइक सवार दुर्घटना में गम्भीररूप से घायल हो गया। इस सड़क हादसे की सूचना पर कस्बा पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुँची। तथा स्थानीय लोगो की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा घायल को सीएचसी ले जाया गया। बाइक सवार व्यक्ति की स्थिति ठीक न होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे गोंडा रेफर कर दिया। जहाँ उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है। मामले में कस्बा प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि घायल व्यक्ति गोंडा नबीगंज का रहने वाला तथा पेशे से डॉक्टर है। सीएचसी से उसे गोंडा भेजवाया गया है। उसकी सहायता के लिये साथ में दो सिपाहियों भी भेजा गया है।


0 टिप्पणियाँ