रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के नवाबगंज क्षेत्र के एक गाँव में स्थित तालाब में मगरमच्छ मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया।सूचना पर वन विभाग की टीम ने बीती रात दो बजे ग्रामीणों की मदद से पिंजरे में कैद करने में सफलता प्राप्त करते हुये अपने साथ ले गये।आसपास के लोगों के मुताबिक बरसात के दिनों में आई बाढ़ में एक मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ बह कर कटरा शिवदयाल गंज बजार के उत्तर दिशा में कनकपुर गाँव के एक तालाब में आ गया था ।जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी,पर उस समय वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का कई प्रयास किये लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाई ।इधर तालाब में पानी कम होने पर अक्सर वह तालाब में घूमते हुए व तालाब के किनारे बैठ कर धूप सेंकते हुए दिखाई पड़ जाता था। स्थानीय लोगों द्वारा फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर वन दरोगा अरूण तिवारी ने वन रक्षक राम सेवक सोनकर व राम बहादुर शुक्ल को लेकर रविवार को तालाब के किनारे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए दिन भर सर्च आपरेशन चलाया लेकर उसका कोई पता नहीं चल पाया।इस पर वन दरोगा ने बताया कि तालाब के किनारे एक बड़ी बिल घुस जाने से नहीं पकड़ा जा सका।बिल करीब बीस फिट गहरी एक मकान की नींव तक थी। उन्होंने बताया कि रात्रि में पिंजड़ा ले जाकर उसी बिल पास रख दिया तथा चार लोगों वहीं बैठाकर कर उसके निकलने का इंतजार करने लगे रात्रि में करीब दो बजे जैसे ही मगरमच्छ निकल कर पिंजड़े में घुसा वहाँ पर बैठे लोगों ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया।उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ कर नवाबगंज नर्सरी पर रखा गया है। अधिकारियों से निर्देश मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ