ऑनर किलिंग, विवाहिता की बांके से काटकर हत्या

प्रेमी के घर के बाहर सगे मामाओं दिया वारदात को अंजाम

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 

गोण्डा। जिले के कौड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में ऑनर किलिंग में महिला की घर के बाहर ही धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई।इस घटना से गाँव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस के साथ आलाधिकारियों ने घटना स्थल की जांच कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया है।
बताते हैं कि,हत्या का कारण गाँव के ही एक युवक से विवाहिता का प्रेम संबंध होना था,जो मायके वालों को गवारा नही था।वहीं हत्या की घटना के बाद से ही मायके वाले फरार बताये जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक थानाक्षेत्र के दुबहाबाजार चौकी के सिसैया गाँव की रहनेवाली  22 वर्षीय मृतका सोनिया खातून पुत्री आरिफ की शादी उसी गाँव के
लालू पुत्र गोले के साथ हुई थी।विवाहिता सोनिया का उसी गाँव के रहनेवाले मानू नाम के युवक से प्रेम संबंध थे।घर वालों के काफी समझाने-बुझाने के बावजूद  उसने उससे मिलना-जुलना नहीं छोड़ा। बताते हैं कि, लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ मुंबई भाग गई थी।रिश्तेदारों व परिजनो के प्रयास से उसे वहाँ से वापस ले आया गया।पर उसका प्रेमी से बातचीत करना व मिलना जारी रहा।मंगलवार वह फिर से अपने प्रेमी के घर चली गयी
जिससे गुस्से में आकर युवती के परिजनों की मदद से उसके सगे मामा मानू व छांगुर ने मंगलवार शाम को प्रेमी घर के बाहर ही उसकी बांके से काटकर कर हत्या कर दी व सभी फरार हो गये।वहीं इस हत्या की घटना से गाँव व आसपास भय का माहौल है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस बल तैनात है।

क्या कहते हैं एसपी?

वहीं घटना की जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि, कौड़िया थाना क्षेत्र के सिसैया गाँव में विवाहिता की हत्या हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।युवती के मायके वालों पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जाँच पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ