मनोज मौर्य
गोण्डा। चुनाव से पूर्व प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने अपने निज आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में साढ़े चार वर्षों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुये योगी कार्यकाल को अब तक का सबसे सफल कार्यकाल बताते हुये कहा कि,मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यकाल में प्रदेश ने विकास के उच्चतम स्तर को छुआ है।इसी के साथ उन्होंने कहा कि,गिनायेंगे तो
महीनो उपलब्धियां गिनाते रहेंगे पर खत्म नहीं होंगी।कबीना मंत्री ने बताया कि,चाहे सड़क हो या बिजली या फिर खाद्यान्न वितरण सब में प्रदेश सरकार अव्वल रही।
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 करोड़ आवास के तहत 40 लाख आवास स्वीकृत हो चुके हैं। इसी के साथ 41 लाख किसानों को सम्मान निधि के तहत अबतक 27 हजार 286 करोड़ दिये जा चुके हैं। साथ ही फसल बीमा के तहत 21.64 किसानो को 1009 करोड़ ,मानधन योजना के तहत 2 लाख 51 हजार 254 लाभार्थियों को 3 हजार की मासिक पेंशन दी जा रही है। आयुष्मान के तहत 1.18 करोड़ गरीबों को 5 लाख का सुरक्षा कवर दिया जा चुका है।स्वच्छ भारत के तहत 75 जिले ओडीएफ हो चुके हैं। सौभाग्य योजना के तहत 1करोड़ 38 लाख को विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना में 1करोड़ 47 लाख को गैस कनेक्शन, मुद्रा योजना में 1 करोड़ 39 लाख उद्यमी लाभवन्तित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि, मृदा स्वास्थ्य कोड के तहत 4 करोड़ कार्ड वितरित किये गये हैं।इसी तरह जन-धन योजना के तहत 7 करोड़ 2 लाख खाते खोले गये।इसी प्रकार अटल योजना, लघु व्यापार, अमृत योजना, समेत एम्स ,नमामि गंगा,जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना ,आदर्श ग्राम योजना, महिला सुरक्षा विकास,मिशन इंद्रधनुष ,प्रकाश पथ समेत विभिन्न जनलाभ योजनायें संचालित हैं।
जिसमें करोड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
उन्होंने आगामी चुनावों में अपनी व पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त बताते हुये कहा कि,जनता जागरूक है जिन्हें जो कहना है कहते रहेंगे मेरे साथ पार्टी की भारी विजय होगी।


0 टिप्पणियाँ