अवैध नमकीन की फैक्ट्री में सिलेंडर फटा,जलकर बच्चे की दर्दनाक मौत

बच्चा जलता रहा गोदाम  मालिक पुलिस व अन्य लोगों को गुमराह करता रहा
मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के तरबगंज में परचून की दुकान के ऊपर अवैध नमकीन की फैक्ट्री में  सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक दस वर्षीय मासूम की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।संवेदन हीनता की हद तो तब हो गई जब बच्चा अंदर जलता रहा और गोदाम मालिक उसके परिजनों व पुलिस को बच्चे के बाहर निकल जाने की बात कहकर बरगलाता रहा।बावजूद जब लोग किसी तरह अंदर घूंसे तो देखा बच्चा दीवार से चिपका 70% तक जलने के कारण मर चुका था ।
घटना थानाक्षेत्र के मनहना बाजार की है। जहां रविवार की रात्रि 9 बजे रंजीत गुप्ता की परचून की दूकान के ऊपर अवैध रूप से संचालित नमकीन की फैक्ट्री में एक दस वर्षीय बच्चे द्वारा मोमबत्ती से नमकीन पालीथीन में पैक करते समय आग लग गयी।जिससे उसमें रखा घरेलू सिलेंडर फट गया।जिसके  चलते गोदाम में भीषण आग लग गयी। जिसमें जलकर उसमें काम करने वाले दस वर्षीय मासूम चंदन की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।
सूचना पर आनन-फानन में  
घटना स्थल पर पहुँची फायर विग्रेड टीम व स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
परचून की आड़ में चलाता था अवैध नमकीन की फैक्ट्री।  
बताया जा रहा है कि,रंजीत गुप्ता परचून की दूकान के आड़ में  नमकीन की फैक्ट्री चलाता था तथा आसपास के गरीब बच्चों से 10/20 रूपये देकर उसकी पैकिंग कराता था। घटना के दिन भी वह इसी कार्य मे लगा था जहां भीषण हादसे में किशोर की मौत हो गयी।
क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?
वहीं घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दर्दनाक हादसे में किशोर की मौत हुई जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना की जांच की जा रही है।

विभागीय शह पर संचालित होती हैं ऐसी अवैध फैक्ट्रियां 

आस - पास के लोगों के मुताबिक व अन्य विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक प्रति महीने की मोटी रकम लेकर विभाग  पूरे जनपद में ऐसी तमाम अवैध  फैक्ट्रियां संचालित की जा रहीं हैं। जिसमें ज्यादातर बाल मजदूर काम करते हैं। बावजूद इसके न तो श्रम विभाग और न ही अभिहित विभाग इनके विरुद्ध कार्यवाही करते हैं। जो आरोपों की पुष्टि करते हुये नजर आ रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ