गोंडा।जिले के नवाबगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत हो गई। पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के कहरान मोहल्ला निवासी करमअली पुत्र मोहम्मद गनी बुधवार की रात्रि में करीब 9.30 बजे पैदल अपने घर की जा रहे थे कि, गोंडा- अयोध्या मार्ग पर कटी तिराहे से आगे रामफेर होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी। जिससे करम अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायल करम अली को सीएचसी पर लेकर गए जहां पर डाक्टर नें उन्हें मृत घोषित कर दिया । प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह नें बताया कि मृतक के पुत्र सलीम के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ