एएसपी शिवराज को गृहमंत्री ने पं.गोविन्द बल्लभ पंत पुरुस्कार से नवाजा


आई.जी.व एस.पी.समेत महकमें ने दी बधाई
 

मनोज मौर्य 

गोण्डा। अपनी काबिलियत एवं बुद्धिमत्ता से जनपद में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को उनके किताब "साइबर क्राइम ऑफ शोशल मीडिया,,के लिये पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के माध्यम से देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरुस्कार से सम्मानित किया है।उनकी इस उपलब्धि पर पर आईजी डाक्टर राकेश सिंह के साथ जनपद के एसपी व पुलिस महकमें ने उन्हें बधाई दी है। तथा अन्य पुलिस कर्मियों का अपर पुलिस अधीक्षक को आईडियल बताते हुये उनसे प्रेरणा लेने की बात कही है।


अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अपनी पुस्तक साइबर क्राइम ऑफ  शोसल मीडिया में साइबर अपराधों की सामान्य से लेकर विवेचना तक की पूरी जानकारी तथा मार्गदर्शक सिद्धांतों को बताया है।पुस्तक में शोसल मीडिया से होने वाले सभी अपराधों तथा उनके सुसंगत विधिक प्रावधानों के साथ प्राप्त साक्ष्यों  के प्रमाणीकरण ,सत्यापन व इनकी ग्राह्यता के नियम भी शामिल हैं।

बहरहाल उनकी इस उपलब्धि ने जनपद के पुलिस महकमें का मान बढाने के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों के लिये प्रेरणा का कार्य किया है।जिसके लिये उन्हें हर ओर से बधाई मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ