मनोज मौर्य
गोंडा।जिले के धानेपुर में एक पत्रकार के रिश्तेदार युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर तीस लाख रूपये की ठगी की गई।जिसमें पत्रकार द्वारा रिश्तेदार का पक्ष लेने पर ठगी करने वाले व्यक्ति ने उसे धमकी दी है।जिसके बावत पुलिस से शिकायत की गई है।
मामला धानेपुर कस्बा अंतर्गत बाबागंज क्षेत्र के ग्राम सतनामी पुरवा का है। जहां के रहने वाले अवधेश कुमार उर्फ़ दीपू मिश्रा ने लखनऊ के रहने वाले एक शख्श से अलग अलग आठ लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर तीस लाख रूपये की ठगी कर ली इत्तफ़ाकन धानेपुर क्षेत्र के पत्रकार प्रदीप शुक्ला ठगी के शिकार के रिश्तेदार निकले तो उन्होने पत्रकार के घर पहुंच कर सारी बात बताई और रूपये वापसी के लिए सहयोग की मांग की। उसके बाद प्रदीप ने दीपू से सम्पर्क साथ तो उसने मिल कर बात करने की बात कही करीब एक माह तक तक रूपये वापिसी के लिये वह टालमटोल करता रहा ,आज- कल के वादे के बीच कई बार उसने मामले से दूर रहने की हिदायत भी दी। जिस पर पत्रकार ने कहा की अगर रूपये वापिस नही किये गए तो मजबूरन पुलिस कम्प्लेंट और मिडिया में प्रकाशन कराया जाएगा।
जिस पर दीपू से पत्रकार के घर 25 सितम्बर को पहुंच कर धमकी दी थी की अगर मामला आगे बढ़ा तो आपके लिए ठीक नही होगा।
पत्रकार प्रदीप शुक्ला काफी दिनों से बीमार चल रहे थे चार दिनों तक हॉस्पिटलाइज्ड रहने के बाद डिस्चॉर्ज होते ही उन्होंने दीपू द्वारा धमकी दिए जाने का शिकायती पत्र थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय को दे कर कार्यवाही की मांग की है। साथ यह भी कहा है की यदि मेरे साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जालसाज अवधेश कुमार उर्फ़ दीपू मिश्रा की ही होगी।
बताते चलें की इससे पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में 21 मार्च को बहराइच पुलिस द्वारा अवधेश और उसके साथियो को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी खबर प्रदीप शुक्ला द्वारा प्रकाशित की गयी थी जिससे वो पहले से ही नाराज था। अब दूसरे मामले में भी संलिप्तता के बाद उसकी नाराजगी और बढ़ गयी है जिससे आंशका जताई जा रही है की अपराधी प्रवृत्ति का अवधेश पत्रकार को क्षति पहुंचा सकता है।


0 टिप्पणियाँ