खरगूपुर पुलिस की कामयाबी,अपने ही ऊपर हमला कराने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

गाय के खरीदने बेचने के विवाद में रची थी साजिश
मनोज मौर्य 
गोण्डा। कभी-कभी मामूली समझे जाने वाले विवादों में लोग बड़ी बड़ी साजिश है कर डालते हैं । जिसमें खुद ही फंस कर अपनी जिंदगी तबाह कर लेते हैं।ताजा मामले में कुछ महीनों पूर्व एक गाय के खरीदने बेचने का विवाद इतना बड़ा की एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने ही ऊपर जानलेवा हमले की साजिश रच डाली। घटना संदेहास्पद होने के चलते अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उसका रीक्रिएशन किया गया। जिस में जिस में अंत जिले की खरगूपुर प्रभारी अशोक कुमार  व क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम की मेहनत रंग लाई और इस घटना के साजिशकर्ता व उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल रवाना कर दिया।
गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना के बाबत खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि,
खरगूपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर माफी गांव के रहने वाले वादी ननके ओझा व पड़ोसी गांव पिपराभोधर के रहने वाले तिलकराम मौर्या के मध्य लगभग 03 माह पूर्व गाय की खरीदारी को लेकर वाद-विवाद व कहासुनी हुई थी। जिससे ननके ओझा काफी क्षुब्ध हो गया था। इसी बात को लेकर वादी ननके ओझा ने तिलकराम मौर्या व उसके लड़के आनंद को फंसाने के लिए योजना बनाकर अपने साथी अभियुक्त/शातिर अपराधी से अपने ऊपर तमंचा से फायर करने की फर्जी घटना रची थी। प्रकरण के खुलासे के दौरान पुलिस द्वारा की गयी गहन छानबीन, वादी व साथी अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर फर्जी घटना तैयार करने वाले इन आरोपियों ने अपना अपराध  स्वीकार करते हुए वादी मुकदमा ननके ओझा ने बताया कि उसने अपने साथी अभियुक्त अमरेश यादव के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था जिसमें अमरेश यादव ने ही उसे बांये हाथ में गोली मारी थी। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस को बरामद कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ