मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के वजीरगंज में बिजली का कार्य करने एक युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।जिसे आनन-फानन में एक प्राईवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक चंदापुर बाबा मेठिया निवासी रवि यादव पुत्र राम गोपाल यादव व्यक्तिगत तौर पर बिजली का कार्य करता था।बुधवार शाम करीब 8 बजे हाईवे पर स्थित गुलरिहा नारा पर पानी में लगे 11000 वोल्ट की लाइन वाली पोल पर चढ़कर कुछ कर रहा था।इसी दौरान उसे करंट लग गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।बताते हैं कि,उसके साथ कोई व्यक्ति भी था। जिसने उसे बाहर निकाल कर सड़क के किनारे लिटा कर भाग गया।
जिसे चंदापुर के ही किसी राहगीर ने इस हालत में देखकर उसे एक प्राईवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा उसके परिजनों को सूचना दी।
वहीं विभागीय सूत्रों के मुताबिक युवक बिना विभागीय प्रमीशन के सुचारु रूप से चल रही लाइन को भ्रष्ट संविदा कर्मियों की मदद से बिजली सप्लाई बाधित करने का प्रयास कर रहा था।जिसके चलते उसके साथ यह दुर्घटना घटी।


0 टिप्पणियाँ