पुनरीक्षण कार्यक्रम 30 को होगा पूर्ण - एसडीएम

अब तक 8 हजार अनलाइन व ऑफलाइन फार्म 6,7,8 प्राप्त
मनोज मौर्य 
गोण्डा।आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर  मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम आगामी 30 नवम्बर तक पूर्ण कर लिये जायेंगे। जिसके तहत अब तक अनलाइन व ऑफलाइन दोनो तरह के 8 हजार फार्म 6,7,8 प्राप्त किये जा चुके हैं। इन फार्मों एडीशन व डिडीशन एवं संशोधन की सभी कार्रवाईयों को पूर्ण कर लिया गया है तथा जो फार्म बचे हुये हैं उनको भी 20 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। यह जानकारी देते हुये तरबगंज के एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि,ई आर ओ नेट पर प्राप्त पी एस ई और डी एस ई की समस्त कार्रवाईयां पूर्ण करा दी गई हैं।
गरुण एप द्वारा  बीएलओ के माध्यम से सभी बूथों का अक्षांशर-देशांतर ,ए एम एफ और बूथों के अंदर-बाहर की फोटो अपलोड करवा दिया गया है,जिसमें अब अन्य कुछ शेष नहीं है।
एसडीएम ने बताया कि,वर्णविल्टी मैपिंग और क्रिटिकल बूथों के संबंध में सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की जा चुकी है। जिसके संबंध में गुरूवार को जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में मौजूद सभी निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने सैक्टरों की जांच कर 28 तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि,  बूथों के रूटचार्ट व कम्युनिकेशंस के संबंध में सैक्टर जोनो का विभाजन अब तक पूर्ण कराया जा चुका है।एसडीएम ने जानकारी दी कि, पुनरीक्षण के संबंध में वोटरों को बढाने के साथ जेंडर रेशियो में सुधार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि,ग्राम स्तर पर वाचन का कार्य किया जा रहा है,जो फार्म प्राप्त हो रहे हैं उन पर कार्यवाई हो रही है तथा स्वीप की गतिविधियों में  उनका रोस्टर तैयार है। जैसे ही जिले से एलईडी वैन मिल जायेगी वैसे ही रोस्टर के हिसाब से उसका पालन कराया जायेगा।एसडीएम कुलदीप सिंह के मुताबिक स्कूलों व विद्यालयों में स्वीप का कार्यक्रम युद्धस्तर पर चल रहा है तथा उनका प्रयास रहेगा कि,वह अपनी अन्य सभी तैयारियां अपने निर्धारित तिथि से पूर्व पूर्ण हो,जिससे चुनाव के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ