लोगों के जन-धन खाते से रूपये उड़ाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

फिंगर प्रिंट के माध्यम से करता था फ्राड
मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले की तरबगंज पुलिस ने फिंगर प्रिन्ट के माध्यम से प्रधानमन्त्री जनधन खातों से अवैध रूप से पैसा निकालने वाले एक शातिर अऩ्तरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है। इस बावत जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि, 
दिनाकं 22 नवम्बर  को थाना तरबगंज पुलिस क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली   कि एक व्यक्ति सुसेला तिराहा स्थित रामगोपाल सिंह के ग्राहक सेवा केन्द्र पर मौजूद है, जो प्रधानमन्त्री जनधन खाते से अवैध रूप से कूट रचना करके अपने फिंगर प्रिन्ट का इस्तेमाल कर लोगों के खातो से पैसा निकासी का कार्य कर रहा है।सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने बदायूं के गांधीनगर स्थित सिविल लाइन्स इलाके में रहने वाले  यादराम पुत्र भोपाल को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी में उसके पास से एक पैनकार्ड व 39400रूपये बरामद हुए। पूछताछ पर उसने प्रधानमन्त्री जनधन खाते से धोखाधड़ी व कूट रचना करके खातों से पैसा निकालने की बात स्वीकार किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ