छावनी के देवकाली नहर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार
मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के करनैलगंज गंज कोतवाली क्षेत्र के तीन बदमाश बस्ती पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गये।एसपी बस्ती के मुताबिक चोरी व धोखाधड़ी में माहिर हैं सभी बदमाश।
बस्ती पुलिस के मुताबिक गोण्डा जनपद करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबाभर भटौरा निवासी सुनील कश्यप, उत्तम कश्यप एवं धुसवा चतरौली निवासी अरमान अली उर्फ बबलू के विरुद्ध बस्ती के नगर कोतवाली व रूदौली क्षेत्र में चोरी ,ठगी समेत कई मामले में वांछित थे।जिनकी बस्ती पुलिस को अर्से से तलाश थी।जिन्हें बीती रात मुखबिर की सूचना पर छावनी थाने के देवकाली नहर के पास पुलिस व एसओजी टीम द्वारा उनके कार की घेराबन्दी की गई।इस पर बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी व कार से उतर कर भागने लगे।जिस पर पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया तथा उनके पास से हजारों की नकदी समेत,कई बैंक पासबुक, असलहा के साथ कार को बरामद कर लिया।
बस्ती एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि,
पुलिस व एसओजी की टीमों की घेराबंदी के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी।बाद में उन्हें चारों ओर से घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी के मुताबिक अन्य जनपदों में गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ