30 नवम्बर है अंतिम तिथि
मनोज मौर्य
गोण्डा। सरकार व विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के लिये लाई गई एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 30 नवम्बर के तहत लोगों को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा बिजली का बिल जमा कराया जा सके ,इस उद्देश्य से बुधवार को नगर क्षेत्र में जगह-जगह नुक्कड़ सभायें आयोजित करने के साथ नुक्कड़ सभायें की गईं।इस दौरान ढोल पीटकर इस बावत मुनादी भी गई ।
इस बावत एसडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव व जेई गुड्डू यादव ने जानकारी दी कि,सरकार द्वारा लाई गई एकमुश्त समाधान योजना विद्युत उपभोक्ताओं के लिये बहुत ही सुनहरा अवसर है।जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।उन्होंने बताया कि,इस योजना के तहत सारा ब्याज माफ हो जायेगा तथा सिर्फ मूल देकर उपभोक्ता कर्ज से मुक्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि,लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।


0 टिप्पणियाँ