रेहड़ी-पटरी वालों ने फिर की गुण्डागर्दी,बाराती महिला व पुरूषों को दौड़ा कर पीटा

देर रात पीड़ितों ने लगाया कोतवाली में जमावड़ा,

मनोज मौर्य 
गोंडा।जिले के करनैलगंज में मनकापुर से आई बारात में  डीजे की धुन पर झूमते- नाचते हुए जा रहे बारातियों का एक फल के ठेले में धक्का लगने   के मामूली विवाद में रामलीला मैदान के पास ठेला लगाए फल, सब्जी के दुकानदारों ने गुण्डागर्दी कर जमकर तांडव मचाया।उन्होंने  बारातियों व बारात में आईं महिलाओं को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। जिसमें एक दर्जन महिलाओं व पुरुषों को चोटें आईं। भगदड़ में महिलाओं के जेवर व मोबाइल गिर गए। ठेले व खोंची के दुकानदारों ने करीब एक घण्टे तक तांडव किया। देर रात्रि तक पुलिस चौकी पर बारातियों व महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। नगर के रामलीला मैदान के पास गुरुवार की देर शाम मनकापुर गोंडा से आई थी। बारात में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब बारात तहसील के आगे रामलीला मैदान के पास से होकर गुजर रही थी। बताया जाता है इसी जगह पटरी पर तमाम ठेले व सब्जियों की दुकानें लगी हुई थी। जहां एक बाराती से एक फल के ठेले में धक्का लग गया। इसी में दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप धारण कर लिया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। बारात पक्ष के लोगों का आरोप है कि जब उनकी बारात निकल रही थी। उसी समय ठेले व खोमचे वाले भी बारात में शामिल हो गए। जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बारात में महिलाएं होने के चलते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई किया। इस बात की लिखित सूचना अली हुसैन निवासी मनकापुर ने स्थानीय पुलिस को दी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर बारात को रवाना किया। घटना में एक दर्जन बारातियो समेत बारात आई महिलाओं को भी चोटे आई है। हालांकि पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें शांतिभंग की धारा में चालान किया। इस सम्बंध में पुलिस द्वारा कोई भी मुकदमा दर्ज नही किया गया है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि किसी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ