स्थानीय समस्याओं की अनदेखी के बीच सीएम के शिलान्यास पर सपा नेता ने उठाये सवाल

मनोज मौर्य 

गोण्डा। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थानीय समस्याओं के बीच मैजापुर चीनी मिल मे एथेनॉल प्लांट के उद्घाटन पर गंभीर सवाल उठाये हैं।पूर्व प्रमुख व सपा के कद्दावर नेता मसूद आलम खाँ ने मुख्यमंत्री द्वारा  स्थानीय लोगों, किसानों व सड़कों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुये इनके बीच एथनॉल प्लान्ट पर सवाल उठाते हुये कहा कि,जब तक क्षेत्र की बुनियादी समस्या गड्ढा युक्त उबड़-खाबड़ सड़कें व अन्य किसानों की समस्या हैं तबतक यह कैसे सफल होगा गंभीर प्रश्न है।उन्होंने इस बावत  मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया है।

सपा नेता ने बताया की मिल को जोड़नी वाली सभी सड़कें विलेज रोड है जो तीन से साढ़े तीन मीटर चौड़ी है जिसपर पी डब्लू डी के मानक के अनुसार 10 टन लोड लाया जा सकता है । लेकिन मिल द्वारा 60 से 70 टन लोड उसपर लाया जाता है जिससे सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं । सड़के पूरी  तरह टूटी हुई है व जर्जर हैं जिससे प्रतिदिन गन्ना किसानों व ग्राम वासियों को भारी समस्यायों का सामना  करना पड़ता है ।
उन्होंने इसपर कहा कि, मिल को जोड़नी वाली सभी सड़कों  को तत्काल मरम्मत की जाए व सीजन के बाद सभी सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएं तथा सी सी रोड बनाई जाएं।
तभी सीएम की इस महत्वाकांक्षी योजना  परवान चढ़ पायेगी।
उन्होंने मिल प्रशासन पर घोर लापरवाही व भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया व कहा कि, मिल प्रबन्धन द्वारा सी एस आर के धन मे भारी अनियमितता की जाती है,  जो पैसे मिल के जलप्रदूषण,वायु प्रदूषण,ध्वनि प्रदूषण से प्रभावित व चिकिसा ,स्वास्थ ,शिक्षा व उनके मूलभूत सुविधाओं पर खर्च होनी चाहिए वह उन पर न खर्च कर मनमानी तरीके से अन्य रूप में  खर्च किया जाता है और स्थानीय लोगों को इस लाभ से वंचित रखा जाता है ।
उन्होंने मिल प्रबन्धन से मांग करते हुए कहा कि,मैजापुर में  स्थापित हो रहे एथेनाल प्लांट मे सृजत होने वाले रोजगार व जॉब मे 50 फीसदी स्थानीय लोगों को रखा जाए।तभी इसे सफल माना जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ