प्रधान का आरोप है कि,कुछ लोग अनावश्यक रूप से विकास कार्यो में बाधा डाल रहे हैं,जिसके कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान ने विकास कार्य में अवरोध करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम करनैलगंज को शिकायती पत्र देकर न्याय संगत कार्रवाई की मांग की है। प्रधान मोहम्मद अनीस ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत वह मजदूरों द्वारा मिट्टी पटाई कर चकमार्ग का निर्माण करा रहा था। तभी चुनावी रंजिश में विपक्षीगण पहुंचे और मजदूरों से गाली-गलौज करते हुए डरा धमकाकर भगा दिया तथा कार्य बंद करा दिया। ग्राम प्रधान को भी एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहे है। एसडीएम हीरालाल ने बताया संबधित थाना प्रभारी को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। जांच करा कर विकास कार्य को गति दी जाएगी। अनावश्यक तरीके से विकास में रोड़ा डालने वालों पर कार्रवाई भी होगी।


0 टिप्पणियाँ