करनमकीन दिलाने के बहाने घर से ले गया था बुलाकर
मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के परसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पसका चौकी क्षेत्र के एक गाँव में सोमवार को हुई एक आठ वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।
पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार की शाम को पसका चौकी क्षेत्र के गाँव उल्टहवा माझा निवासी गिरधारी लाल पुत्र राम खेलावन ने गाँव के ही राजेन्द्र यादव के आठ वर्षीय पुत्र दीपांशु को नमकीन दिलाने के बहाने घर से बाजार के लिये ले गया।रास्ते में उसने दीपांशु की गला दबाकर हत्या कर दी व शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था।
पिता राजेन्द्र यादव के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे की हत्या की गई है।


0 टिप्पणियाँ