वर्षों चलता रहा कागजों में कनेक्शन,लाल कागज मिला तो उड़े होश

लाइट कभी जली नहीं ,बिल की जगह सीधे थमाया वृद्ध  को 41,360 का नोटिस 

मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के नवाबगंज क्षेत्र के एक गाँव में बिजली का एक कनेक्शन लगभग 15 वर्षों तक सिर्फ कागजों चलता रहा ,कभी बिल भी नहीं आया । दो दिन पूर्व अचानक जब विभाग ने वृद्ध को 41,360 रूपये का नोटिस थमाया तो उसके होश उड़ गये। अब वह नोटिस लिये अधिकारियों के चक्कर लगाते हुये उन्हें अपने घर में बिजली का कोई कनेक्शन न होने की बात कहते हुये धक्के खा रहा है ।
मामला नवाबगंज क्षेत्र का है ,जहाँ के सुरजापुर गाँव के रहने वाले 60 वर्षीय देवकी नंदन पुत्र स्व: राम अभिलाख ने अधिशाशी अभियंता विद्युत खण्ड-2 क  संबोधित एसडीओ नवाबगंज को दिये अपने शिकायती पत्र में बताया कि,2005 में उसके घर कोई साहब आये और बताया कि,उसके घर के सामने विद्युत पोल लगेगा तथा उससे जरूरी कागज ले लिया और चले गये।लगभग 15 वर्षों के बाद उसे बीते 27 नवम्बर को विभाग ने उस 41 हजार 360 रूपये का भारी-भरकम लाल कागज का नोटिस थमाया तो उसके होश उड़ गये। पीड़ित राम अभिलाख ने बताया कि,आज तक न उसके घर में बिजली आई है और न ही कोई बल्ब जला है।उसे पता भी नहीं है कि,उसके नाम बिजली का कनेक्शन भी है,दिलचस्प तो यह है कि,इस बीच कोई बिल भी नहीं आया जिससे उसे कनेक्शन के बारे में जानकारी हो पाती। अचानक भारी-भरकम नोटिस से वह और उसका परिवार दोनो सदमें में हैं।
बताते चलें कि,विद्युत विभाग के ऐसे बहुत से कारनामे इस इलाके के बहुत सारे लोगों के लिये बड़ी मुसीबत से कम नहीं है,वहीं नीचे से लेकर ऊपर तक सभी अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद लोगों का शोषण होना कहीं न कहीं बड़े खेल की ओर इशारे क, रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ