आजीविका मिशन से जुड़ अपराध की जगह स्वावलम्बी बनेंगीं महिलायें - अखिल कुमार

धानेपुर में विशेष जाति के महिलाओं को एडीजी ने मुलाकात कर दी प्रेरणा
मनोज मौर्य 
गोण्डा। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित आजीविका मिशन के तहत हर क्षेत्र में पिछड़ीं व विभिन्न अपराधों में लिप्त विशेष जाति की महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास के तहत शुक्रवार को जनपद आये एडीजी अखिल कुमार ने ,जनपद के धानेपुर थानाक्षेत्र में ऐसे तबके के महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी।
एडीजी ने धानेपुर के गाँव  बनगाई में जाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त विशेष जाति (बरवार) की महिलाओं के साथ बैठककर उन्हें भारत व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आजीविका मिशन  अभियान  जिला प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन द्वारा चलाई जा रही भिन्न-भिन्न योजनाओ के बारे में अवगत कराया। तथा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने व उनके लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताने के साथ उन्हे रोजगार से जोड़कर अपराध से दूर रहने व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि,जाति के सभी लोग अपराध में संलिप्त नहीं हो सकते पर ज्यादातर जो ऐसे लोग हैं ,उनके घर की महिलाओं को कुटीर उद्योगों से जोड़कर उन्हें  स्वावलंबी बनाकर उन्हें व उनके परिजनों को अपराधों से दूर करने की योजना है।जिसमें जिला प्रशासन व पुलिस दोनो की भागीदारी महत्वपूर्ण है। 
उनके द्वारा दी गई जानकारी व रोजगार से जोड़ने हेतु उनके द्वारा जानकारी प्राप्त कर बनगाईं गाँव की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने व अपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर रोजगार से जुड़ने का संकल्प लिया तथा योजनाओं की अन्य जानकारी प्राप्त होने पर महिलाओं में उत्साह भी दिखा। 
वहीं अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सरकार के निर्देश पर जनपद में  चलाई गयी इस पहल की क्षेत्र के लोगो द्वारा  सराहना की गयी। व कहा गया इससे क्षेत्र व जनपद में परंपरागत अपराधों में कमी आयेगी।
इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक देविपाटन रेंज उपेन्द्र अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ दर्जनो ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ