प्रेमी व उसके साथियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी व उनकी दोनो बेटियों पर धारदार हथियार से किया हमला
मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गुरुदयाल में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपने साथियों के साथ प्रेमिका के घर में घुसकर प्रेमिका व उसकी छोटी बहन के साथ उनके मां-बाप पर गोली व धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें प्रेमिका व उसके मां बाप की मौके पर ही मौत हो गई तथा प्रेमिका की बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना फैलते ही शहर में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुँचे डीआइजी व एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मृतकों
के शवों को कब्जे में लेकर घायल को जिला चिकित्सालय पहुँचाया जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है तथा घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक घटना इमिलिया गुरदयाल के शिव नगर इलाके का है जहाँ के रहने वाले दलित देवी प्रसाद की बड़ी बेटी सिम्मी का किसी बाहरी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जबकि परिजनों ने लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था।जिससे कारण गुस्से में आकर प्रेमी ने आज लगभग 7:30 बजे अपने साथियों के साथ प्रेमिका के घर में घुसकर गोली व धारदार हथियार से हमला कर दिया ,जिसमें देवी प्रसाद65, व उनकी पत्नी पार्वती 62,तथा बड़ी बेटी सिम्मी 24, की मौत हो गई तथा छोटी बेटी उपासना 22, गंभीर रूप से घायल हो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।देवी प्रसाद की बहू लक्ष्मी ने बताया कि उन
पति अशोक लखनऊ गए हुए हैं। वह किसी कार्य वश छत पर थी। आरोपी युवक छत पर उन्हें मारने के लिए पहुंचा तो उसने शोर मचाया। इतने में वह छत से रस्सी के सहारे कूद कर भाग गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारने वाला युवक उन्नाव का बताया जा रहा है। उसका नाम अशोक है। बहू के अनुसार उनकी ननद से वह शादी करने का दबाव बना रहा था। जबकि उसके ससुर देवी प्रसाद उसकी शादी कहीं और तय कर चुके थे । आरोपी युवक आज सुबह से ही फोन करके मारने की धमकी दे रहा था।


0 टिप्पणियाँ