पूर्व मंत्री ने किया विजय चौपाल का आयोजन

मनोज मौर्य 
गोंडा। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के न्याय पंचायत धनावा की ग्राम पंचायत शाहपुर में शुक्रवार को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में विजय चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राम कैलाश मिश्र व संचालन हेमन्त सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। चोरी, लूट व हत्या आम बात हो गयी है। चुनावी घोषणा में भाजपा ने वादा किया था कि हम सरकार में आते ही 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, मगर रोजगार देने की जगह लोगों को उनके नौकरी से निकालकर बेरोजगार कर रही है। 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहे हैं। जिसमें बेरोजगारी को दूर करना व भाजपा सरकार द्वारा निष्काषित किये गए कर्मियों को पुनः नौकरी देना पहला कदम होगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष जगपाल सिंह, राजेश तिवारी, साहब लाल यादव, रामपाल यादव, गंगा बख्श यादव, धर्मराज यादव, ज्वाला प्रसाद तिवारी, गणेश पाण्डेय, शिवाधर मिश्र, मुन्ना लोधी, वीरेंद्र सिंह, विनोद यादव, नन्द कुमार यादव, चन्द्रेश्वर मिश्र, आशुतोष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ