अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

रमाशंकर शर्मा 
नवाबगंज,गोंडा।अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर हुआ गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव में नवाबगंज-तरबगंज मार्ग जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया जिससे बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई है मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ही हरिहरपुर गांव निवासी जैसराज पुत्र मुन्ना किसी काम से दुर्जनपुर की तरफ जा रहा था कि लौव्वाबीरपुर में तिवारी पुरवा चौराहे के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया जिससे कि जैसराज गम्भीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों के द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से उसे नवाबगंज सीएचसी लाया गया जंहा चिकित्सकों ने उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ