गोण्डा। हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने अपने एक बयान में बताया कि वे अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ प्रदेश में जनता के ऊपर हो रहे उत्पीड़न पर प्रदेश के योगी सरकार को निष्क्रिय बताया है, साथ ही तीखा वार करते हुए ये भी बताया कि हिन्दू हृदय सम्राट कमलेश तिवारी के परिवार को न्याय व बीजेपी के मंत्री रमापति शास्त्री ने ब्राम्हण समाज को गाली देने और ज़िले में शासन प्रशासन की कार्य शैली को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के सम्बंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनता के हितों में व ज़िले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते हैं, प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने ये भी बताया कि अगर उन्हें उक्त बातों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रोका गया तो वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के योगी सरकार को काला झंडा दिखाकर अपनी बातों को उनके कानों तक पहुंचाने का काम करेंगे, बतादें की 27 नवम्बर शनिवार को ज़िले के मैजापुर चीनी मिल एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, अब देखना ये है की हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा जनता की दर्द व ज़िले में व्याप्त भ्रष्टाचार की बातें को मुख्यमंत्री तक पहुचा पाते हैं या नहीं।


0 टिप्पणियाँ