गोण्डा पुलिस की बड़ी सफलता, जाली नोट बनाने वाले 5 गिरफ्तार

1 लाख से ज्यादा के जाली नोट व 15 हजार के असली नोट बरामद

मनोज 

गोण्डा।अपराध व अपराधियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जिसमें जाली नोट बनाने व इसको चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश कर उसमें शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1लाख रूपये के तैयार जाली नोट व 15 हजार के असली नोट समेत जाली नोट बरामद करने के उपकरण बरामद किये हैं। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में  अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि, अर्से से जनपद में जाली नोटों के काले कारोबार की सूचना मिलती रही । जिसको गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये उनके निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लक्ष्मी कांत गौतम के मार्गदर्शन में नगर कोतवाल पंकज सिंह

पुलिस टीम के साथ बीती रात क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे।तभी मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर जाली नोट बनाने वाले गैंग के 5 सदस्यों को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  1,02850 रूपये  के जाली नोटों 15,000 रूपये के असली नोट बरामद किये गये।तथा उनकी निशानदेही पर  जाली नोट बनाने के उपकरणों को भी बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि,गिरफ्तार आरोपियों का एक संगठित गिरोह है ।जिसका सरगना अर्जुन गोस्वामी है जो काफी दिनों से अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर जाली नोट छापने का कारोबार किया करते था तथा बाजार में सभी असली नोटों के साथ जाली नोटों की खपत किया करते थे।उन्होंने बताया कि,पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी।गिरफ्तार आरोपियों में कुम्हौरा ,करनैलगंज निवासी अर्जुन गोस्वामी पुत्र मनोहर ,तुलसी पुर माझा ,नवाबगंज  के विश्वनाथ सिंह पुत्र भगौती सिंह ,तथा वजीरगंज के चंदापुर निवासी ताज मोहम्मद  पुत्र गफ्फार, रामपुर निवासी  राममूरत सिंह पुत्र स्व0 राजबहादुर सिंह ,ढोढ़ेपुर तरबगंज निवासी शमशाद पुत्र अब्दुल रहमान आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ