फसल मुवावजे में हेराफेरी पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित किया

एसडीएम के निर्देश पर नायब की जांच में पाया भ्रष्टाचार 
गोण्डा। जिले के तरबगंज तहसील में  बाढ़ के दौरान किसानो की नष्ट हुईं फसलों के मुवावजे में हेराफेरी व भ्रष्टाचार मिलने पर एसडीएम कुलदीप सिंह ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
बताते हैं कि, तहसील क्षेत्र के नवाबगंज विकासखण्ड अंतर्गत दत्तनगर गाँव के लोगों ने संयुक्त रूप से लेखपाल राहुल अग्रहरि के विरुद्ध दिये गये शिकायती पत्र में बाढ़ से हुये फसलों के नुकसान के मुवावजे से संबंधित अभिलेखों में हेराफेरी, भ्रष्टाचार व अनियमितता के साथ नियमों के विपरीत जाकर कार्य करने का आरोप लगाया था।जिसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये एसडीएम द्वारा नायब तहसीलदार को स्थलीय जांच के निर्देश दिये गये थे ।जिसमें जांच के दौरान नायब तहसीलदार को ग्रामीणों के आरोपों में सत्यता मिली।उनके द्वारा एसडीएम को दी गई आख्या में लेखपाल द्वारा अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतते हुये भ्रष्टाचार करने का दोषी बताया गया।नायब की आख्या पर एसडीएम कुलदीप सिंह ने कठोर कार्यवाही के तहत लेखपाल राहुल अग्रहरि को निलंबित कर दिया। 
इस बावत एसडीएम ने बताया कि, वह आगे भी भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां करते रहेंगे ।जिससे कि तहसील क्षेत्र को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ