मनोज
गोण्डा। एक ओर जहाँ पीएम-सीएम स्वच्छ भारत अभियान पर दिनरात एक किये हुये हैं वहीं गोण्डा नगरपालिका के सफाई कर्मी उनके इन प्रयासों की धज्जियां उड़ाते हुये दिखाई दे रहे हैं।नगरपालिका सफाई कर्मी शहर के एकता चौराहे के आसपास नालियों का कचरा निकालकर सड़क की पटरियों पर उसका ढेर लगा रहे हैं ।जिसके चलते उस ओर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ वहाँ के दुकानदारों को गंदगी व दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।दिलचस्प तो यह है कि,जब कोई दुकानदार इसे साफ करने के लिये सफाई कर्मियों से कहते हैं तो वह सुनने के बजाय उल्टा धौंस दिखाते हैं।
एकता चौराहे पर खिलौने व कपड़े की दुकान चलाने वाले आवैश व सादाब ने बताया कि,पटरियों पर दुकान के सामने लगे इन कचरे के ढेरों से जहाँ उनकी दुकानों पर ग्राहक आने से कतराते हैं वहीं इससे उठती भीषण दुर्गंध व सड़ाँध से संक्रामक बीमारियों का भी खतरा है।बावजूद इसके चौराहे पर ही रहने वाले पार्षद को यह सब दिखाई नहीं दे रहा।जब उनसे इस बावत कहा गया तो हमेशा की तरह रटा रटाया जवाब मिल गया कि,करवा देंगें। बताते चलें कि,इस मामले में कोई सुनने को राजी नहीं है।इलाके के लोगों के मुताबिक अब वह इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।


0 टिप्पणियाँ