अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

डियुटी से घर वापस आते समय घटी दुर्घटना

मनोज 

गोण्डा। जिले के वजीरगंज में अयोध्या-गोण्डा हाइवे पर गुलरिया नाला पुल पर बीती रात बालेश्वरगंज में डियुटी करके बाइक से वापस आ रहे चंदापुर निवासी एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया व अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के चंदापुर शाहपुर निवासी युवक गौतम यादव पुत्र राजकुमार यादव बालेश्वरगंज में किसी की जेसीबी चलाने का कार्य करते थे।बीती रात करीब 9 बजे जब वह अपने डियुटी से वापस अपने घर लौट रहे थे तो हाइवे पर स्थित गुलरिहा नारा पुल पर किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे गौतम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
गौतम की मौत से घर व गाँव में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ