गोण्डा ,महिला चिकित्सालय में टीकाकरण करने के नाम पर हो रही खुलेआम वसूली

बच्चों के टीकाकरण के एवज में लोगों से ऐंठे जा रहे रूपये
मनोज 
गोण्डा। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों को मुफ्त और बेहतर इलाज मुहैया कराने के दावे का जिले के महिला चिकित्सालय कर्मी धज्जियां उड़ाते हुये नजर आ रहे हैं। बगैर सुविधा शुल्क वे टीका भी नहीं लगाते। ताजा मामले में  जिला महिला अस्पताल के अंदर स्थित टीकाकरण कक्ष में  नवजात बच्चों के परिजनों से टीकाकरण के नाम पर की जा रही वसूली का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।  वायरल वीडियो में बच्चे के टीकाकरण के बाद एक व्यक्ति खुले आम महिला कर्मी द्वारा रूपये लेते हुये कैमरे में रिकॉर्ड हो गया ।जब यह वायरल हुआ तो वसूली को चाय-पानी बताकर सफाई दी जाने लगी। बताते चलें कि, अच्छे इलाज के साथ टीकाकरण के एवज में महिला चिकित्सालय में  खुलेआम अवैध वसूली आम है। वसूली के इस गिरोह में स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, डॉक्टर समेत अन्य कई शामिल हैं। प्रशासन द्वारा  अस्पताल में हर जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं बावजूद ये निडर स्वास्थ्य कर्मी कैमरों की निगरानी में भी खुले आम रिश्वत लेते हुये सरकार के मंसूबों के तो चिथड़े उड़ा ही रहे हैं साथ ही दूर-दराज से इलाज के लिये आये लोगों की और पीड़ा बढ़ा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि,सीसीटीवी कैमरों में रोज इनके काले खेल रिकार्ड होते हैं बावजूद जब तक वसूली का  कोई वीडियो वायरल नहीं होता है तब तक कोई कार्यवाही नहीं होती । जब कोई वीडियो सामने आता है तो  जांच का हवाला देकर पहले तो कुछ दिन टालमटोल किया जाता है जब इन भ्रष्टाचारियों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचता है तब जाकर इन पर खानापूर्ति के लिये कार्यवाही का दिखावा कर दिया जाता है।
इस मामले के बावत जब सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया तो वह उपलब्ध नहीं हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ