लेखपाल के रिश्वत वाले वायरल वीडियो पर जांच के आदेश
मनोज
गोण्डा।जनपद में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने से संबंधित जानकारी उनके सीयुजी पर दें होगी कड़ी कार्यवाही। यह बातें कहते हुये देवीपाटन मण्डल के उप महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि,प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि,यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है अथवा लेता है एवं उससे सम्बन्धित कोई आडियो या वीडियो उपलब्ध हो तो पुलिस उपमहानिरीक्षक के सीयूजी नम्बर (9454400207) पर वह उपलब्ध कराएं।रिश्वत लेने वाले कर्मचारी के विरुद्ध जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कराई जायेगी।
इससे पूर्व उन्होंने
सोशल मीडिया पर कथित लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने के एक वीडियो वायरल होने पर जिसको गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये इसकी जाँच के आदेश दिये गये हैं ।


0 टिप्पणियाँ