मनोज
गोंडा।अपने अजीब-गरीब कारनामों के लिये मशहूर गोण्डा में एक ग्राम प्रधान का अजब - गजब कारनामा सामने आया है।जिसमें लगभग 1 करोड़ के करीब लागत से बनी डामर सड़क पर ही खड़ंजा लगवा डाला। प्रधान के इस कारनामे की चर्चा अब गाँव में ही नहीं अलबत्ता दूर-दराज के क्षेत्रों में भी होने लगी है।
ये कारनामा जिले के वि.ख. इटियाथोक के ग्राम पंचायत बिहुरी के प्रधान सीता राम वर्मा ने कर दिखाया है। वर्ष 2018-19 में श्री नगर मठिया से छिटई पुरवा तक दो किलो मीटर डामर सड़क का निर्माण विधायक निधि से लागत मूल्य 97.37 लाख रूपये से कराया गया था। उसी डामर सड़क पर मिट्टी पटाई और ईंट लगाने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2020-21 में मिट्टी पटाने व ईंट लगाने का कार्य दिखा कर
ग्रामीणों को हुई तो उनके द्वारा बीते 18 दिसम्बर को मुख्यमन्त्री पोर्टल पर साक्ष्यों के साथ इसकी शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की गयी ।
मामले की जांच करने में सहायक विकास अधिकारी अनिल चौधरी ग्राम प्रधान से भी आगे निकल गए।उन्होंने अपनी आख्या रिपोर्ट में लिखा की वर्तमान समय में ग्राम पंचायत में स्कूल का कायाकल्प, दिव्यांग शौचालय, पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ये सभी कार्य पूर्ण होने के उपरान्त कार्य योजना में सम्मिलित कर नियामानुसार पुनः वही कार्य कराया जाएगा।
ऐसे अद्भुत कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जब खण्ड विकास अधिकारी विनय वर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि, प्रकरण संज्ञान में आया है सरकारी धन का दुरूपयोग किये जाने के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ