एम्बुलेंस की टक्कर से अधेड़ की मौत

मनोज 
गोण्डा। जिले के परसपुर अन्तर्गत धर्मनगर चौराहे पर गुरुवार को एक एम्बुलेंस द्वारा करीब 45 वर्षीय अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिये जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया तथा एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।        मिली जानकारी के मुताबिक  घटना थाना क्षेत्र परसपुर के धर्मनगर चौराहे के पास की है, जहां धर्मनगर निवासी  रामदल बारी 45, कटैला से साइकिल पर मौरंग लादकर अपने घर जा रहा था कि, तभी गोण्डा की ओर से आ रही तेज रफ्तार  एम्बुलेंस ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी।
रामदल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ