मनोज मौर्य
गोण्डा। मुख्यालय स्थित अनाज मण्डी में धान क्रय केन्द्र पर किसानों के धान की तौल न होने से किसान हफ्तों चक्कर लगाने पर मजबूर हैं ।ताजा मामले में दसियापुर निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र सरवन सिंह ने एसडीएम को दिये अपने शिकायती पत्र में बताया है कि,उसकी एक ट्राली लगभग 90 कुन्तल धान 5 दिसम्बर से गल्लामण्डी में खड़ी है । बार - बार कहने के बावजूद उसके धान की तौल नहीं हो पा रही है। जिसके चलते उसे सह समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उसने क्रय केन्द्र प्रभारी राजकुमार पर आरोप लगाया कि,वह प्रति कुन्तल मोटी राशि लेकर व्यापारियों का धान तौल करा लेते हैं, वहीं किसान खड़े रह जाते हैं। बहरहाल जनपद के कमोबेश सभी सेंटरों पर किसानों के साथ केन्द्र प्रभारियों का रवैया इसी तरह है।
क्या कहते हैं क्रय केन्द्र प्रभारी?
वहीं इस बावत जब क्रय केन्द्र प्रभारी राजकुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि,गजेन्द्र सिंह का धान काला पड़ गया है जिसकी वजह से तौल नहीं हो सकती ।अब वह ट्राली खड़ी रखें या ले जायें यह उनकी मर्जी।
बहरहाल तौल में कुछ खेल तो है ही जिसे अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए।


0 टिप्पणियाँ