चर्चित न्यूज डेस्क
गोण्डा। कोरोना काल में धरती के भगवान की पदवी पाये डाक्टरों व उनके कर्मचारियों का एक अन्य रूप भी गोण्डा में सामने आया है। जो उनकी उस सम्मान की धज्जियां उड़ाते हुये लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि,ऐसे शैतान धरती के भगवान कैसै हो सकते हैं जो शैतानी कृत्यों में शामिल हों।
ताजा मामला मुजेहना सीएचसी का है जहाँ वायरल वीडियो में सीएचसी अधीक्षक विवेक मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल के अंदर ही शराब पीकर अपने अन्य सहयोगियों के हाथों में शराब की बोतल लेकर साथ नाच रहे हैं ।सूत्रों के मुताबिक सीएचसी अधीक्षक आये दिन नशे में धुत रहने के लिये बदनाम हैं।
बताते चलें कि,यदि डाक्टर व उनके सहयोगियों की इस हालत में होने के दौरान कोई मरीज सीएचसी आ जाये तो उनका इलाज वहां किस तरह होगा यह सोचनीय विषय है।
बहरहाल इन मानसिक रूप से बीमार जिम्मेदारों का इलाज विभागीय अधिकारियों को करना चाहिए,जो इस तरह की हरकतें कर इस प्रतिष्ठित पेशे के साथ ही आम लोगों में धरती के भगवान की तरह माने जाने वालों में यह वायरल वीडियो क्या संदेश देगा यह बड़ा ही सोचनीय विषय है।
वहीं जब इस बावत सीएमओ से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि, वायरल वीडियो संज्ञान में है व इसकी जांच हेतु तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।


0 टिप्पणियाँ