तरबगंज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

मनोज 
गोण्डा।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश डॉ0 दीपक स्वरूप सक्सेना के आदेश के अनुपालन में जनपद के तहसील तरबगंज में तहसीलदार पैगाम हैदर की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित लोगों को तहसीलदार द्वारा विधिक जानकारी प्रदान की गई। तहसील स्तर पर सरकार द्वारा उपलब्ध वृद्धा पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस अवसर पर तहसीलदार पैगाम हैदर द्वारा इस योजना को गांवों में रहने वाले समस्त व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु लेखपाल व  ग्राम विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ